कुशीनगर: 'जनहित सेवा समिति' कराएगी भाग्यवती कन्याओं का सामूहिक विवाह, 8 मार्च को गूंजेगी शहनाई
समारोह के मुख्य अतिथि पं. सुभाष प्रसाद त्रिपाठी (पूर्व अध्यक्ष- जिला पंचायत, कुशीनगर-देवरिया) होंगे।
फाजिलनगर, कुशीनगर।
सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था 'जनहित सेवा समिति' बनकटा बाजार के तत्वावधान में आगामी 8 मार्च को एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की भाग्यवती कन्याएं वैवाहिक बंधन में बंधेंगी।
कार्यक्रम का विवरण और समय
यह मांगलिक कार्यक्रम शिव मंदिर, बनकटा बाजार (मेला स्थल) पर संपन्न होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार है:
तारीख: 08 मार्च 2026, दिन- रविवार
बारात स्वागत: सुबह 10:00 बजे
विदाई समारोह: शाम 05:00 बजे
आयोजक - जनहित सेवा समिति
मुख्य अतिथि -
समारोह के मुख्य अतिथि पं. सुभाष प्रसाद त्रिपाठी (पूर्व अध्यक्ष- जिला पंचायत, कुशीनगर-देवरिया) होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के निम्नलिखित पदाधिकारी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं:
मस्तराज सिंह (संरक्षक - समाजसेवी)
संतोष कुशवाहा (अध्यक्ष - जिला अध्यक्ष, हिन्दू जागरण मंच, कुशीनगर)
अजय मद्धेशिया (उपाध्यक्ष - समाजसेवी)
गुड्डू पाण्डेय (ग्राम प्रधान प्रत्याशी, नकटहा मिश्र)
इस समिति द्वारा अब तक 158 कन्याओं का हो चुका है विवाह
समिति की यह पहल नई नहीं है। जनहित सेवा समिति अब तक कुल 158 कन्याओं का विवाह सफलतापूर्वक संपन्न करा चुकी है। यह संस्था लगातार निर्धन परिवारों की मदद कर समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रही है।