गांवों में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में बढ़ रही नाराजगी
एक तरफ बड़े नेता सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है।
गांवों में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब गोदामों में सिलेंडर उपलब्ध हैं तो फिर गांव और बाजार तक उनकी आपूर्ति क्यों नहीं हो पा रही है।
एक तरफ बड़े नेता सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कई-कई दिनों से सिलेंडर के इंतजार में भटक रहे हैं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा लगातार आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वितरण व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है और लोग जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।