तमकुहीराज क्षेत्र में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न
कुशीनगर जनपद के विधानसभा तमकुहीराज क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर बुजुर्ग मंझरिया में स्वर्गीय रामचंद्र ठाकुराई जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और सामाजिक सौहार्द के साथ आयोजित किया गया।*
*इस कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता अवधनाथ ठाकुरई की देखरेख में तथा समाजवादी पार्टी की अध्यक्षता में समारोह सम्पन्न हुआ।*
*राजा जनक का दायित्व निर्वहन करते वर बधु को उपहार देकर विदा किये*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर उपस्थित रहीं।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. पी.के. राय, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामवध यादव, मोहम्मद इलियास अंसारी, राजेंद्र यादव (मुन्ना), विजेंद्र पाल यादव, बबलू संतोष तिवारी तथा हरीश राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया।
इस दौरान वर एवं वधू पक्ष के अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया तथा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब अखिलेश यादव द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए शादी अनुदान योजना चलाई गई थी, जिससे हजारों परिवारों को लाभ मिला।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने इसे एक पुण्य और सामाजिक सेवा का कार्य बताते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को अधिक जागरूक और स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज बेटा-बेटी दोनों के सामने बेरोजगारी की चुनौती बढ़ रही है, ऐसे में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में और महत्वपूर्ण हो गई है।
इस अवसर पर विजय यादव, सायरा बानो, मन्नान खान, काशीनाथ ठाकुरई, अखिलेश ठाकुरई, अरविंद यादव (धुआ), जोगिंदर यादव, बालकृष्ण मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप सिंह (गोविंदगढ़), सुनैना कुशवाहा, भूषण ठाकुरई, सोनू ठाकुरई, मोनू ठाकुरई, बबलू खान, महेश कुशवाहा, हंसराज यादव, सद्दाम अंसारी, राजेश सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
================
*रिपोर्ट अभय पाण्डेय पत्रकार*