गोपालगंज: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ रामचरित मानस सम्पुट पाठ, गृह प्रवेश के साथ उमड़ा जनसैलाब

भजन संध्या और भंडारे का भव्य आयोजन

Feb 26, 2026 - 19:40
 0
गोपालगंज: भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ रामचरित मानस सम्पुट पाठ, गृह प्रवेश के साथ उमड़ा जनसैलाब

कटेया (गोपालगंज): अध्यात्म और उत्सव के संगम के साथ गोपालगंज जिले के कटेया प्रखंड अंतर्गत ग्राम दयाराम भलुहीं (वार्ड संख्या 6) में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर रामचरित मानस सम्पुट पाठ, हवन और गृह प्रवेश कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

भजन संध्या और भंडारे का भव्य आयोजन

यह अनुष्ठान 25 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक चला। कार्यक्रम की रौनक तब और बढ़ गई जब सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय गिरी ने अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अनुष्ठान के पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन पंडित सुभाष प्रसाद त्रिपाठी एवं डॉक्टर निर्मला त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म और संस्कृति का संरक्षण होता है।

आयोजकों ने जताया आभार

इस पूरे धार्मिक उत्सव और गृह प्रवेश के आयोजक रमाकांत दूबे,उमाकांत दुबे, प्रदीप दूबे, संदीप दूबे, रिशु दुबे,निशु दुबे,ने अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा:

"यह आयोजन न केवल हमारे परिवार के लिए खुशी का अवसर है, बल्कि समाज को एकजुट करने और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम है।"

मुख्य आकर्षण:

रामचरित मानस सम्पुट पाठ: दो दिनों तक गूंजते रहे भक्तिमय मंत्र।

गृह प्रवेश: नए आवास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवेश।

भंडारा: क्षेत्रीय जनमानस की भारी सहभागिता।