गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया
(अभय पाण्डेय)
गोरखपुर की 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया और अब वे राष्ट्रीय स्तर के फिनाले में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सुप्रिया एक होशियार और मेहनती छात्रा हैं,जिन्हें नृत्य, मॉडलिंग और अभिनय में विशेष रुचि है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार,स्कूल और शहरवासियों ने गर्व और खुशी जताई है।
इस उपलब्धि पर सुप्रिया के पिता एक्स सर्विस मैन राजेश्वर चौबे माता सरोज देवी,नाना शिक्षक यदुनाथ पाण्डेय, नानी मंजू देवी मामा मोहन पाण्डेय ने सुप्रिया को बधाई देते हुवे इनके उज्जवल भविष्य की कामना किये है।