नैनू पहरू में हुआ अंतर्राष्ट्रीय दंगल का भव्य आयोजन

दंगल हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा-नंदकिशोर मिश्रा अभिप्रियम ग्रूप के निदेशक अभिषेक मिश्रा ने किये अतिथियों का आभार

Feb 16, 2026 - 19:29
 0
नैनू पहरू में हुआ अंतर्राष्ट्रीय दंगल का भव्य आयोजन

(अभय पाण्डेय)

कुशीनगर, जनपद के नैनू पहरू में भव्य अंतर्राष्ट्रीय दंगल का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस शानदार आयोजन के आयोजक अभिषेक मिश्रा सी एम डी अभिप्रियम इंफ्रा प्रा. लि.) रहे।दंगल में प्रसिद्ध जादूगर संजीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनके करतबों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि बडकू तिवारी ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। इस अंतर्राष्ट्रीय दंगल में देश-विदेश के नामचीन पहलवानों ने अपनी ताकत और कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और दंगल ने ग्रामीण खेल परंपरा को एक नई पहचान दी।

 कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि दंगल हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है, इसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आयोजक अभिषेक मिश्रा ने कहा कि ऐसे दंगल आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर अंकुश मिश्रा, मनीष गुप्ता,सहित बड़ी संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे।