बाराबंकी में खाकी पर लगा बड़ा दाग! लोनीकटरा थाने की पुलिस पर रिश्वतखोरी का सनसनीखेज आरोप, वीडियो वायरल!
लोनकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिवेदीगंज इलाके का है, जहां पुलिस पर खुलेआम वसूली और प्रताड़ना का काला खेल खेलने का आरोप लगा है!
न्यूज एजेंसी l बाराबंकी:
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां खाकी पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला लोनकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिवेदीगंज इलाके का है, जहां पुलिस पर खुलेआम वसूली और प्रताड़ना का काला खेल खेलने का आरोप लगा है!
32 हजार वसूले, फिर भी नहीं भरा मन!
लक्ष्मणपुर निवासी अंकित शर्मा ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि लोनकटरा थाने की पुलिस ने कार्रवाई का डर दिखाकर उससे 32,000 रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित का आरोप है कि इतने पैसे लेने के बाद भी पुलिस की भूख शांत नहीं हुई और वे लगातार अतिरिक्त रकम की मांग कर रहे थे।
घर में दबिश और मां का अपमान!
जब अंकित ने और पैसे देने में अपनी असमर्थता जताई, तो आरोप है कि पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए उसके घर पर दबिश दी। इतना ही नहीं, पुलिस ने उसकी मां के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया और फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की धमकी तक दे डाली!
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल और पुलिस का पक्ष
इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, न्यूज एजेंसी या चैनल इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं, इस मामले में जब सीओ समीर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में लगाए गए तमाम आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है, और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या खाकी की आड़ में चल रहा है वसूली का यह खेल? क्या दोषियों पर होगी कार्रवाई या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा? देखते रहिए न्यूज लाइव 31!