विजय शाही ने चुनावी जंग का किया ऐलान

Mar 22, 2026 - 20:53
 0
विजय शाही ने चुनावी जंग का किया ऐलान

कुशीनगर। जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 41 तमकुहीराज मध्य से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से श्री विजय शाही "युवराज" को संभावित उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

श्री शाही ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान औपचारिक रूप से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रेस वार्ता में उन्होंने अपने परिवार की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक उनका परिवार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करता रहा है, लेकिन अब पहली बार वे राजनीतिक क्षेत्र में कदम रख रहे हैं, ताकि जनसेवा का दायरा और व्यापक किया जा सके।

श्री विजय शाही "युवराज" ने कहा कि फाजीलनगर विधानसभा, कुशीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उन्हें जो समर्थन और विश्वास मिला है, उसी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें तमकुहीराज मध्य क्षेत्र से जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकें।

श्री शाही के चुनावी ऐलान के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है और क्षेत्र में चुनावी माहौल तेजी से गरमाने लगा है।