UGC के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा

सिटी मजिस्ट्रेट बरेली अलंकार अग्निहोत्री ने किए गम्भीर खुलासे

UGC के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा

UGC एक्ट और शंकराचार्य पर अभद्र टिप्पणी से आहत होकर इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का सनसनीख़ेज आरोप। उन्हें डीएम अविनाश सिंह के आवास पर बंधक बनाया गया। बंधक बनाने के दौरान डीएम अविनाश सिंह के मोबाइल पर लखनऊ से किसी का फोन आया। उन्होंने इस दौरान की बातचीत को सुना, जिसमें लखनऊ से फोन करने वाला कह रहा था- "साला पंडित पागल हो गया है। इस साले को रात भर अपने आवास में बंधक बनाकर रखो। इस साले को जाने मत देना।" उत्तर प्रदेश में ये क्या हो रहा है? ब्राह्राण बटुक की चोटी खींच खींचकर मारने वाली पुलिस पर अब तक कोई एक्शन नहीं!! और विरोध में इस्तीफा देने वाले अधिकारी को ‘पंडित’ के नाम से अपशब्द और धमकी। क्या ब्राह्राण विरोध का नशा सिर पर चढ़कर नाच रहा है? सत्ता की खिड़की से एक ‘हाता’ झांक रहा है?