पीडी सीटी मॉल पडरौना की बड़ी लापरवाही हुई उजागर

*पीडी सीटी मॉल पडरौना की बड़ी लापरवाही हुई उजागर* *सिविल कोर्ट कसया के अधिवक्ता सहित 8 लोग 35 मिनट तक लिफ्ट मे फसे रहे* *पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर रेस्कयु टीम मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला*

Jan 31, 2026 - 11:57
 0
पीडी सीटी मॉल पडरौना की बड़ी लापरवाही हुई उजागर

*सिविल कोर्ट कसया के अधिवक्ता सहित 8 लोग 35 मिनट तक लिफ्ट मे फसे रहे*

*पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर रेस्कयु टीम मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला* 

 पीडी सिटी माल पडरौना मे फिल्म देखने आए एक अधिवक्ता समेत एनआरआई परिवार समेत कुल आठ लोग अचानक आई खराबी के चलते लिफ्ट में 35 मिनट तक फंसे रहे। इसको लेकर अफरा-तफरी मची गई। लिफ्ट में लिखे इमरजेंसी नंबर से भी मदद नहीं मिली तो 112 औऱ पुलिस अधीक्षक को सूचना दी।पुलिस व अग्निशमन दल की संयुक्त टीम ने उनको बाहर निकाला। शुक्रवार की दोपहर हुई इस घटना से लोग दहशत मे है।

लिफ्ट में फंसे लोगों में एक एनआरआई, उनकी माता, भतीजा, दो भांजी,औऱ दीवानी न्यायालय कसया अधिवक्ता अभय पाण्डेय और एक अन्य व्यक्ति शामिल रहे। सभी माल में खरीदारी करने आए थे।

बताया जा रहा है कि इस मामले का एसपी केशव कुमार ने स्वयं संज्ञान लिया और तत्काल फायर सर्विस की टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस व अग्निशमन दल ने सभी आठ लोगों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान फंसे सभी लोगों के चेहरे पर भय का माहौल दिखा तो अचानक पुलिस टीम के पहुंचने व कार्रवाई को लेकर माल में मौजूद अन्य लोग भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए।

लिफ्ट में फंसे लोगों ने माल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रशासन ने मामले की जांच कर रही है।