फाजिलनगर आलू मंडी में वाहन चोरों का आतंक, लगातार दूसरे दिन बाइक चोरी एक ही स्थान को चोरों ने बनाया निशाना, सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक गायब

लगातार दूसरे दिन हुई चोरी की घटना से मंडी आने-जाने वाले लोगों में चिंता और असुरक्षा का माहौल है।

Nov 29, 2026 - 21:27
 0
फाजिलनगर आलू मंडी में वाहन चोरों का आतंक, लगातार दूसरे दिन बाइक चोरी एक ही स्थान को चोरों ने बनाया निशाना, सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक गायब
फाइल फोटो

फाजिलनगर, कुशीनगर। फाजिलनगर स्थित आलू मंडी में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रविन्द्र मिश्र पुत्र भोला मिश्र, निवासी बरदहां पाण्डेय की बाइक चोरी का है। बताया जाता है कि उनके एक परिचित उनसे बाइक मांगकर आलू मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। और काले रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक (नंबर UP52Q5676) खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए। सब्जी खरीदकर वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद वाहन स्वामी की ओर से डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि शाम 5:44 बजे के बाद बाइक चोरी हुई। गौरतलब है कि इसके एक दिन पहले भी इसी स्थान से दूसरी बाइक चोरी होने की खबर सामने आई थी। लगातार दूसरे दिन हुई चोरी की घटना से मंडी आने-जाने वाले लोगों में चिंता और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस प्रशासन और नगरपंचायत को ऐसे भीड़ भाड़ वाले स्थान पर सीसी टीवी कैमरा की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।