इंटरमीडिएट कॉलेज जौरा बाजार में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं* *मांगलिक विदाई समारोह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह रहे।

इंटरमीडिएट कॉलेज जौरा बाजार में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं* *मांगलिक विदाई समारोह
इंटरमीडिएट कॉलेज जौरा बाजार में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं* *मांगलिक विदाई समारोह

(ब्रजेश मिश्रा) कुशीनगर, फाजिलनगर

इंटरमीडिएट कॉलेज जौरा बाजार में वार्षिकोत्सव समारोह एवं छात्र-छात्राओं के मांगलिक विदाई कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं विद्यालय के संरक्षक पंडित सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. संतराज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

अध्यक्ष पंडित सुभाष प्रसाद त्रिपाठी ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य, नाटक एवं कविता पाठ शामिल रहा। विदाई समारोह में वरिष्ठ छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू प्रसाद एवं शिक्षकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू चौधरी, प्रधान लिपिक सुबोध पाण्डेय,नेहरू इंटर कालेज पटहेरवा से राजू पाठक, अशोक कुमार, आलोक कुमार चौबे, इंदु उपाध्याय, गौरीशंकर लाल, मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।