धूम धाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्रता दिवस

धूम धाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्रता दिवस

धूम धाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्रता दिवस

*संस्था के निदेशक उदभव त्रिपाठी एवं संरक्षक सुभास प्रसाद त्रिपाठी एवं डाक्टर निर्मला त्रिपाठी ने दिये क्षेत्रवासियो को शुभकामनायें*

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया के अपर चिकित्साधिकारी डाक्टर अजय शाही ने किये झंडारोहण*

*बच्चों के मनोहारी प्रस्तुति ने जीता सबका दिल*

 फाजीलनगर क्षेत्र के

भठही खुर्द, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 77वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। क्षेत्र के अशोक विद्यापीठ नकटहा मिश्र मे प्रधानाचार्य गिरजेश त्रिपाठी ने किये झंडारोहण।

जन कल्याण शिक्षण संस्थान मे प्रधानाचार्य गौरी शांकर लाल श्रीवास्तव ने दिये झंडे को सलामी। श्री शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी स्मारक संस्कृत विद्यापीठ मे प्रधानाचार्य डाक्टर प्रियंका त्रिपाठी ने झंडारोहन किया।

श्री शुकदेव प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय मे प्रबंधक ब्रजेश त्रिपाठी एवं प्राचार्य डाक्टर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने झंडारोहण किया। इसके साथ ही विद्यालयों,सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा। 

मुख्य आयोजन एस टी एन टी नर्सिंग संस्थान भठही मे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर 'हर घर तिरंगा' का संदेश दिया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और देशभक्तिपूर्ण कविताएं प्रस्तुत की गईं।

सम्मान समारोह: गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्थानीय बच्चों को सम्मानित किया गया।

समारोह: चहुंओर देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। 

उत्तर प्रदेश के आयोजनों में 77वें गणतंत्र दिवस जो इस वर्ष के जश्न के लिए ऐतिहासिक पल रहा। इस अवसर पर आलोक चौबे, ब्रजेश मिश्रा, अजय सिंह, दिलीप तिवारी, अमित तिवारी, छोटेलाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।