निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ सम्पन्न

Mar 1, 2026 - 18:49
 0
निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ सम्पन्न
निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ सम्पन्न

कसया-कुशीनगर।

बनकटा बाज़ार स्थित शिव मंदिर परिसर में पूर्वांचल सेवा समिति भठहीं खुर्द द्वारा ग्यारह निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने नव दंपति को गृहस्थी के सामान के साथ नम आंखों से विदा किया। मौजूद सभी अतिथियों व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों तथा आयोजक मंडल ने दंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

 रविवार को दोपहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ग्यारह बारातें शिव मंदिर परिसर में आयीं,जिसका गाजे बाजे के साथ संरक्षक प्रभुनाथ शुक्ल समाजसेवी मिनहाज खान व समिति के अध्यक्ष रामसुचित कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, नब्बीरसूल अंसारी ग्राम प्रधान केशव यादव पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार रामेश्वर यादव संजय चौरसिया व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येन्द्र शुक्ल तथा भाजपा नेता सत्यम शुक्ल व योगेन्द्र प्रसाद ग्राम प्रधान ने स्वागत किया। वैवाहिक बंधन में बंध जोडे एक दूजे के हो गए। सभी को संस्थान की ओर से आभूषण और गृहस्थी का सम्मान देकर विदा किया गया। जोडे रितु कुमारी-शिवा कुमार,चन्दा कुमारी-शैलेष कुमार,ज्ञान्ती-बिरेन्द्र कुमार पूजा मंडल-संदीप मंडल,कुलमी-उदन मंडल,देवान्ती-राधेश्याम,कृति-देवा कुमार प्रियंका प्रजापती-संतोष,कमलावती कुमारी-प्रेम कुमार,मनीषा कुमरी-अच्छेलाल कुमार,सन्ध्या मंडल-मुकेश मंडल कुल गयारह जोडै वैवाहिक बंधन में बॅंधे ।मन्दिर परिसर में सोमवार को सभी 11 वर पक्ष से आए बराती एकत्र हुए। वहां से बरात कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां आयोजक मंडल तथा वधू पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। संरक्षक प्रभुनाथ शुक्ल तथा अध्यक्ष रामसूचित कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह पुनीत कार्य जब तक शरीर में शक्ति रहेगी तब तक चलता रहेगा। जि.पं. सदस्य लखीचन्द्र यादव ,स्वामीनाथ कुशवाहा, मैनेजर गुप्ता, सत्येन्द्र शुक्ल, विजय शुक्ल,हरेश गोड़, संजय यादव, मोहन कुशवाहा, गुल्ली प्रसाद, रामबहाल कुशवाहा,फरदुलहक, सुरेश प्रसाद, तेजप्रताप कुशवाहा, रामभरोसा कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, दिलीप यादव संतोष यादव, राजकिशोर जायसवाल, रामअधार कुशवाहा,मनोज पाण्डेय,सुजीत यादव, उमाशंकर चौहान, सत्यम शुक्ला, बबुना राय, विनोद कुमार चौबे, प्रहलाद शर्मा, महेन्द्र सेठ, भोला कुशवाहा, मधुसुधन यादव, श्यामलाल सेठ, गुड्डू यादव, मुन्ना गुप्ता, नन्दलाल विद्रोही,विकास पाण्डेय,रामप्रवेश यादव, महेश गुप्ता, पारस मद्धेशिया उमेश मद्धेशिया, कुँवर राय, प्रहलाद प्रजापति, सचिन जायसवाल, बृजेश कुशवाहा, डा. दिनेश गुप्ता, रविन्द्र कुशवाहा,आमोद पाण्डेय, अमरुघ्द्दीन अंसारी, शेषनाथ मद्धेशिया, संदीप यादव, रामू कुशवाहा, वैरिस्टर मद्धेशिया, महेन्द्र यादव, राजू गोड़,मकसुध अंसारी, नितेश यादव, परशुराम प्रजापति, विनोद शर्मा,आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी गायक मनीष गौतम और मैतुल मस्ताना की शानदार भजन पर लोग झूम उठे।