कुशीनगर ब्रेकिंग: 24 घंटे में मिलीं लापता 6 लड़कियां, लखनऊ जाने वाली ट्रेन से बरामद

बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार थीं

Apr 9, 2026 - 08:24
Apr 9, 2026 - 08:27
 0
कुशीनगर ब्रेकिंग: 24 घंटे में मिलीं लापता 6 लड़कियां, लखनऊ जाने वाली ट्रेन से बरामद

कुशीनगर। जनपद में 6 लड़कियों के अचानक लापता होने से मचे हड़कंप के बीच कुशीनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सभी 6 लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों की सांस में सांस लौटाई है।

लखनऊ जाने वाली ट्रेन में हुई बरामदगी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की विभिन्न टीमों ने सर्विलांस और मुखबिरों के जाल की मदद से लोकेशन ट्रेस की। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार थीं, जहाँ पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस की सक्रियता के कारण किसी भी अनहोनी से पहले ही बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

आत्मनिर्भर बनने की चाहत में उठाया कदम

पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाली और भावुक कर देने वाली बात सामने आई है। किसी बाहरी साजिश के बजाय, लड़कियां खुद के पैरों पर खड़ा होने और कुछ कमाने के इरादे से घर छोड़ कर लखनऊ जा रही थीं। उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना था, लेकिन बिना जानकारी के उठाए गए इस कदम ने उनके परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया था।