फाजिलनगर के दिन बहुरेंगे: फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग का 1.4 किमी हिस्सा बनेगा फोरलेन, 20 करोड़ मंजूर
शासन ने फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग के 1.4 किलोमीटर हिस्से को चार लेन में चौड़ा करने और सुदृढ़ करने के लिए 20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
फाजिलनगर l News Live31
क्षेत्र के विकास को एक नई रफ्तार देते हुए शासन ने फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग के 1.4 किलोमीटर हिस्से को चार लेन में चौड़ा करने और सुदृढ़ करने के लिए 20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वूपर्ण प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 6 करोड़ रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।
लंबे समय से थी मांग
कस्बे को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा के विशेष प्रयासों के बाद इस सड़क निर्माण को हरी झंडी मिली है।
धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से है बेहद खास
जैन और बौद्ध धर्म का केंद्र: जैन इतिहासकारों के अनुसार फाजिलनगर भगवान महावीर की महापरिनिर्वाण स्थली है।
भगवान बुद्ध से जुड़ा इतिहास: बौद्ध इतिहास के मुताबिक इस क्षेत्र को भगवान बुद्ध के अंतिम भोजन स्थल (चूंद के यहां भोजन करने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने का स्थान) के रूप में भी जाना जाता है।
पर्यटन को बढ़ावा: मुख्यमंत्री द्वारा फाजिलनगर का नाम 'पावागढ़' किए जाने के बाद, इस परियोजना को क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट: News Live31 टीम [फाजिलनगर]
अपडेट्स के लिए बने रहें News Live31 के साथ...